अन्नदाता किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा: भगत सिंह वर्मा।

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पार्क में मासिक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में अन्नदाता किसानों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगनी कर देंगे लेकिन किसानों की आय आधी भी नहीं रही है और लगातार किसान कर्ज बंद हो रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है इसके लिए दिल्ली में बैठे हुए नेताओं को चिंतन करना चाहिए और किसानों की उन्नति के लिए बड़े कदम उठाने चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के दम पर ही केंद्र सरकार देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज बांट रही है जबकि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है। भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पत्र लिखकर किसानों के सभी कर्ज माफ करने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन करने किसानों को ₹5000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाने और सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क करने गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल करने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80% राजस्व देते हैं जबकि यहां की शिक्षा और चिकित्सा सबसे घटिया स्तर की है। पृथक राज्य बनने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और किसान और गरीबों की समस्याएं savtay ही हल हो जाएंगी। पश्चिम प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक होगी। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि सरकार की मार के साथ ऊपर वाले की मार दी किसानों को झेलनी पड़ रही है बेमौसम बारिश से किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है जिसके लिए सरकार मुआवजा देने का काम करें। डॉ अशोक मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन वर्मा गांव-गांव प्रचार करके भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की अदालत में जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के महानगर अध्यक्ष जहीर तुर्की ने कहा कि किसानों मजदूरों छोटे व्यापारियों और गरीबों की समस्याओं के लिए भी भारतीय किसान यूनियन वर्मा हमेशा लड़ती रहेगी। मासिक बैठक को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान गुर्जर जिला मंत्री महबूब हसन गयूर आलम नगर उपाध्यक्ष कलीम उर रहमान जोगेंद्र सिंह नीरज सैनी ने संबोधित किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश