सरकार द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित।

देवबंद: प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला स्तर के बाद जनमंच में आयेजित मंडल स्तर नवदेवी सम्मान समारोह में अपर आयुक्त प्रशासन डी पी सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाक्टर अर्चना सिंह द्वारा महिलाओ को सम्मानित किया गया।
शुभलेश शर्मा ने प्रदेश की योगी सरकार व मंडल⁄जिला प्रशासन का आभार व धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार महिलाओ के मान सम्मान स्वाभिमान सुरक्षा के लिये कार्य किया जा रहा है वह अतुलनीय है। 
नवरात्रो में महिलाओ को सम्मान्ति किया जाना महिलाओ के लिये गर्व का पल है। महिलाए सर्व शक्तिमान भी है तथा महिलाओ का सम्मान करने व उनको आगे बढाने से समाज प्रदेश व देश का विकास होगा क्योंकि राष्ट्र निर्माण तथा संस्कृति व सभ्यता को आगे बढाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे अनेक जुझारू राजणीतिक और समाजिक क्षेत्र में महिलाएं अपने कुल व भारत का नाम ऊंचा कर रही है। महिलाए किसी से कम नही है जरूरत उनको आगे बढाने व संरक्षण व सम्मान देने की है जिसको योगी सरकार बखुबी अमलीजामा पहना रही है। इसके लिये वह योगी जी का आभार व्यक्त करते है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश