रसोई गैस सिलिंडर में मूल्य वृद्धि से कांग्रेसियों में उबाल, कांग्रेस कमेटी की बैठक में महंगाई पर की गई सरकार की आलोचना।

देवबंद: नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि पर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की गई। कांग्रेसियों ने इसे देशवासियों की कमर तोड़ने वाला कदम बताया। 
शुक्रवार को मोहल्ला टाकान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सत्तासीन हुई है। तब से जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस सरकार ने आज तक देशवासियों को राहत पहुंचाने वाला कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही थीं। इसमें फिर से इजाफा होना लोगों की कमर तोड़ने वाला है। सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता पर कभी महंगाई नहीं थोपी गई। बल्कि कांग्रेस ने हमेशा से जनता को राहत पहुंचाने का काम किया। भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। इसमें सईद अंसारी, सईदुज्जमा कुरैशी, अशरफ भारती, लईक अंसारी, शहजाद उस्मानी, अनवार सिद्दीकी, वरयान खान, नोमान उस्मानी आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश