अध्यापिका ममता वर्मा को "सुषमा स्वराज अवार्ड" से किया गया सम्मानित।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रामपुर मनिहारान के विकासखंड भवन मे मुख्यमंत्री द्वारा 15 महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव के नेतृत्व में "सुषमा स्वराज" अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। 
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर वंदना वशिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा चोपड़ा एवं सह प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती स्नेहा टंडन एवं श्रीमती गीता शर्मा द्वारा किया गया सुंदर संचालन प्रगति सिंघल ने किया ।श्रीमती गीता शर्मा मंडल अध्यक्ष रामपुर देहात एवं बबीता कश्यप मंडल अध्यक्ष रामपुर नगर ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। 
सुषमा स्वराज अवॉर्ड जनपद से 15 महिलाओं को दिया गया जिसमें सर्व समाज और सर्व कार्य सम्मिलित रहा। जिन महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड दिया गया है उनके नाम इस प्रकार है श्रीमती कुमुद पुंडीर, श्रीमती रजनी, नामदेव, श्रीमती रानी देवी, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती दीपमाला चौधरी, श्रीमती रेनू गुप्ता ,श्रीमती निर्मला रानी अध्यापिका श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती पल्लवी अरोरा, डॉ मीना सिंगल, श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती अनुराधा पवार, को सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा गया। अध्यापिका ममता वर्मा प्रधानाचार्य कुमुद पुंडीर, रजनी, दीपमाला चौधरी सहित अन्य सम्मानित बहनों ने अपने विचार साझा किए आज महिला कितनी जागरूक है कार्यक्रम में एकत्रित महिलाओं की भारी संख्या इसका जीता जागता उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव ने सब का आभार व्यक्त किया तथा समस्त बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश