रावण बहुत बड़े विद्वान थे, भारत में अब रावन का पुतला दहन नहीं होगा, नोएडा कांड से चर्चित श्रीकांत त्यागी का देवबंद पहुंचकर बड़ा बयान, पुतला दहन करने वालों पर कराई जाएगी कार्रवाई।

देवबंद: रावण बहुत बड़े विद्वान और ज्ञानी थे, भारत में अब रावण का दहन नहीं क्या जाएगा, रावण के पुतले का दहन करने वाले लोगों के खिलाफ fir दर्ज कराई जाएगी, उक्त बयान देवबंद पहुंचकर श्रीकांत त्यागी ने दिया, उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा होना तय है।
नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता मामले के बाद श्रीकांत त्यागी चर्चा में आए थे। गुरुवार को देवबंद पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने त्यागी ब्राह्मण समाज की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब भारत में दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इसको लेकर रामलीला कमेटियों का पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद जिसने भी रावण दहन किया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएँगे। 

उन्होंने कहा कि रावण ब्राह्मण थे और एक बुद्धिजीवी और ज्ञानी थे, अगर पुतला दहन करना है तो दुशासन और दुर्योधन का किया जाए।
श्रीकांत त्यागी ने कहा भारत की प्राचीन संस्कृति से छेड़छाड़ की गई, भगवान राम के अलावा किसी को रावण के पुतले दहन करने का अधिकार नहीं है। देश के हर त्यागी ब्राह्मण बाहुल्य गांव में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित होगी।

श्रीकांत त्यागी अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके बयान से लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। श्रीकांत त्यागी ने अपने बयान में कहा कि अब देश में रावण दहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जिसने भी रावण दहन किया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। श्रीकांत त्यागी के इस बयान के बाद विवाद होना तय माना जा रहा। कई रामलीला कमेटियों ने तो उनके बयान पर आपत्ति जता दी है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश