भगत सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी, बोले गन्ने का लाभकारी मूल्य कराने तक जारी रहेगा संघर्ष।

देवबंद: ग्राम मीरगपुर गुरु बाबा फकीरा दास जी के मेला के अवसर पर किसानों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश के गन्ना किसानों के 3 महीने से इंतजार करते हुए की सरकार गन्ने का इस बार लाभकारी रेट घोषित करेगी लेकिन गन्ना किसान विरोधी योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य ₹1 कुंटल भी नहीं बढ़ाया है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट नहीं देंगे और गन्ने का रेट न बढ़ाना भाजपा को काफी महंगा पड़ेगा। इस बार गन्ना उत्पादन पर सबसे अधिक लागत आई है और गन्ने की पैदावार भारी लागत के चलते 25 से 30% कम हो गई है। बावजूद भी गन्ने का रेट न बढ़ाना गन्ना किसानों की घोर उपेक्षा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष 40000 करोड रुपए से अधिक एक्साइज ड्यूटी के रूप में गन्ना किसानों के दम पर राजस्व वसूल कर रही है और इसके अलावा गन्ने से उत्पादित अल्कोहल और अल्कोहल से बनने वाले हजारों उत्पाद पर एक लाख करोड रुपए के आसपास टैक्स वसूल रही है। इस हिसाब से भाजपा की योगी सरकार को गन्ना किसानों की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल करना चाहिए था। लेकिन भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार किसान और गरीब विरोधी है। भाजपा की सरकार जानबूझकर किसानों को गरीब बनाने पर लगी हुई है जिसके लिए सभी किसानों को एकजुट होकर बड़ा संघर्ष करना होगा। गन्ने का रेट न बढ़ाने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी रामकिशन सैनी एडवोकेट आजाद सिंह एडवोकेट रामपाल सिंह एडवोकेट मोहम्मद अब्दुल वाहिद मुन्ना मोहम्मद शाहिद मोहम्मद जाहिद संजय चौधरी नरेंद्र सिंह फौजी ऋषि पाल प्रधान चौधरी नीरपाल सिंह गुर्जर ऋषि पाल सिंह गुर्जर भूपेंद्र सिंह चौधरी डॉक्टर यशपाल त्यागी महिपाल सिंह फौजी भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल गुर्जर प्रधान रविंदर चौधरी आदि ने भारी रोष प्रकट किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश