देवबंद में व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल को किया गया सम्मानित, बोले "व्यापारी हित में कार्य कर रही सरकार।"

देवबंद: व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले छह सालों में प्रदेश के व्यापारी एवं उद्योगों को सुरक्षा एवं सम्मान देने का काम किया है।

मंगलवार को बस स्टैंड रोड स्थित उद्यमी प्रमोद गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में अशोक कुमार गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में एक जिला एक प्रोडक्ट के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से देश की तरफ विदेशी निवेशकों का ध्यान आकर्षित हो रहा
है। संगठन प्रभारी नितिन गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष तुषार गर्ग ने कहा कि देवबंद में भी उद्योगों के विस्तार की काफी गुंजाइश है। यहां के उद्यमी एवं व्यापारी जिला उद्योग केंद्र सहारनपुर से संपर्क स्थापित कर व्यवसाय संबंधित अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अशोक गोयल का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। शुभम मंगल, सचिन शर्मा, मनमोहन गर्ग, अंकुर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश