राज्यमंत्री के हाथों श्री रामकृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित।

देवबंद: श्री रामकृष्ण योगआश्रम इंटर कॉलेज देवबंद मेघावी छात्राओं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नमरा और जिले स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का चौहान को प्रदेश उद्योग विकास मंत्री जसवंत सैनी के हाथों सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के आदेश के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सहारनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों को 21 हजार के चेक, पदक, टैबलेट और प्रमाण पत्र से नवाज कर इनका हौसला बढ़ाया गया।
श्री राम कृष्ण योगाश्रम इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 2022 में जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली संस्था की छात्रा नमरा पुत्री मौ० इब्राहीम व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का चौहान पुत्री चेतन सिंह चौहान को 27 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में राज्यमंत्री जसवंत सिंह के हाथों 21 हजार की धनराशि, पदक, टेबलेट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने उक्त छात्राओं के साथ समारोह में सम्मिलित होकर सम्मान प्राप्त किया ।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश