देवबंद में हुई मालगाड़ी की पॉवर फेल, इंटरसिटी हुई एक घंटा लेट।

देवबंद: दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की पॉवर फेल होने की वजह से इंटरसिटी ट्रेन करीब एक घंटा लेट हो गई। रोहाना से दूसरी पॉवर आने के बाद मालगाड़ी को देवबंद स्टेशन से आगे के लिए रवाना कर ट्रैक को क्लीयर किया गया।   
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही देवबंद आउटर पर पहुंची उसकी पॉवर फेल हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने रोहाना से दूसरी पॉवर मंगाकर मालगाड़ी को देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचवाया। जबकि दिल्ली से आने वाले इंटरसिटी ट्रेन को रोहाना स्टेशन पर ही रोक कर रखा गया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना करते हुए ट्रैक को क्लीयर कराया गया और पीछे से ही देरी से आ रही इंटरसिटी ट्रेन को एक घंटा देरी के बाद देवबंद स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 5.30 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसे दो मिनट बाद आगे के लिए हरी झंडी दी गई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की मालगाडी की पॉवर फेल होने से इंटरसिटी करीब एक घंटा देरी से देवबंद स्टेशन पर पहुंची। जबकि दूसरी पॉवर मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश