जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने रोकी यात्रा।

जालंधर, 14 जनवरी (मजहर): जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। दरअसल, चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्रा को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को रद्द कर दी है। यह भी बताया जा रहा है कि चौधरी संतोख सिंह को पीछे से धक्का लगा जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि फिल्लौर में पैदल मार्च के दौरान संतोख सिंह चौधरी बेहोश हो गए. उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे, उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक जताया है।

Post a Comment

0 Comments

देश