देवबंद में भाजपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की टीम द्वारा लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा के निवास कैलाश पुरम कॉलोनी में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग तथा सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम लोहड़ी जलाई गई और उसके पश्चात सब ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने सभी नगर वासियों को लोहड़ी दया मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है सभी त्यौहार हमें सबको मिलजुल कर मनाने चाहिए। त्यौहार पर हम सब इकट्ठे होते हैं जिससे आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है।

नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा ने कहा की लोहड़ी की अग्नि में सबके कष्ट जलकर स्वाहा हो जाएं, लोहड़ी का कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इसके पश्चात लोहड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश