देवबंद पहुंची रालोद की "किसान संदेश यात्रा", सरकार पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, सरकार को जगाने के लिए भेजी जाएंगी एक लाख चिट्ठियां।

देवबंद: राष्ट्रीय लोकदल की किसान संदेश यात्रा शुक्रवार को देवबंद पहुंची। यात्रा में शामिल नेताओं ने दो टूक कहा कि किसानों की अनदेखी कर कोई भी सरकार लम्बे समय तक राज नहीं कर सकती। कहा कि रालोद सरकार को जगाने के लिए प्रत्येक जनपद से एक लाख चिट्ठियां मुख्यमंत्री को भेजेगी।
हाईवे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने रालोद किसान संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए अविलम्ब गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की। 

इसके उपरांत किसान संदेश यात्रा गांव चंदेना कोली पहुंची। यहां पर किसानों की पंचायत में प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पेराई सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। कहा कि अन्नदाता को दरकिनार कर कोई भी दल लम्बे समय तक सत्ता में नहीं रह सकता। क्योंकि यह कृषि प्रधान देश है। किसान पंचायत में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से उनकी आय दोगुनी कर देने का वायदा भूल चुकी है। सरकार की अनदेखी के चलते चीनी मिलें किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट में है। 

इस दौरान नगर अध्यक्ष सलीम ख्वाजा, प्रधान कालूराम, महेंद्र गिरी, संतोष कुमार, तेलुराम, चौधरी राहुल, चौधरी आशीष, चौधरी रणबीर, बिट्टू मास्टर, विशाल चौधरी, चौधरी बलवान, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद मुकीम, तैयब मलिक, तबरेज मलिक, अनिल लाला, नईम प्रधान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश