श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।

देवबंद: श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर में हुई श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इसमें ठा. सुरेंद्रपाल सिंह एड. को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रांत का अध्यक्ष एवं मनोज सिंघल को एड. को महासचिव नियुक्त किया गया। 

सोमवार को आयोजित बैठक में श्री जन्म भूमि मुक्ति दल के प्रदेश प्रभारी योगी जयनाथ ने संगठन का विस्तार करते हुए साहिल मेहरा को सहारनपुर महानगर अध्यक्ष, गौरव शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, बूल चंद सैनी जिला मंत्री, सुशील कुमार व दिनेश सैनी जिला मंत्री, दिनेश आर्य को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। मंडल अध्यक्ष अमित धीमान और प्रदेशाध्यक्ष राज बहादुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें आशुतोष, अमर प्रताप सिंह, मोनू कुमार, संयम अरोड़ा, भानू प्रताप सिंह, संदीप राणा, विकास राणा, बद्रीनाथ आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश