श्री रामकृष्ण इंटर कालेज में बच्चों को बांटी गई जर्सियां।

देवबंद: श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में ठंड से बचाव हेतु कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को जर्सी का वितरण किया गया। नई जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

नगर के रेलवे रोड स्थित श्री रामकृष्णा योग आश्रम इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बच्चों को जर्सियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढक़र अन्य कोई सेवा नहीं है। कहा कि जिन लोगों को भगवान ने सम्पन्न बनाया है उन्हें असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

प्रधानचार्य अरुण कुमार ने बताया कि आज कक्षा 1 से 5 तक के जरूरतमंद बच्चों को जर्सियों का वितरण किया गया है। कक्षा 6 से 12 तक भी जो बच्चे जरूरतमंद हैं उन्हें विद्यालय प्रबंधन की ओर से जर्सी का वितरण किया जाएगा। इस दौरान अनिता बंसल, ममता वर्मा, राजकुमारी, शैलेश समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश