उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पुरे होने पर व्यापारियों ने मनाया दीपोत्सव, गोल्डन जुबली के तहत वर्षभर चलेगा महोत्सव।

देवबंद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने की श्रंखला में शनिवार को नगर के सुभाष चौक पर दीपोत्सव मनाते हुए व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वर्ष भर चलने वाले इस उत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक राज सिंघल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल 50 वर्ष पूर्व स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी ने इस व्यापारिक संगठन की स्थापना की थी जिसमें उन्होंने पूरे देश में इस संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र सरकार एवं प्रदेशों कि सरकार के समक्ष रखते हुए उनके निस्तारण के लिए आंदोलन या बातचीत किसी भी तरह से वह पीछे नहीं हटे और अनेकों सरकार के व्यापारियों के लिए अहित कारी नियमों का विरोध करते हुए उन्हें समाप्त कराने का कार्य किया।
संगठन के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन ने व्यापारियों को एक मजबूत प्लेटफार्म देते हुए उन्हें अपनी समस्या रखने के लिए एक आवाज दी जिसे स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी ने सरकारों के समक्ष रखा एवं उनका निस्तारण कराया आज उसी प्रकार मुकुंद मिश्रा जी व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रभारी राजन छाबड़ा युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंगल, संरक्षक विजेश कंसल ने बताया कि व्यापार मंडल के 50 वर्ष के इस महोत्सव में पूरे देश के व्यापारी हिस्सा लेते हुए इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे,
व्यापार मंडल के महामंत्री वरयाम खान एवं युवा इकाई के महामंत्री विकास पुंडीर एवं जिला उपाध्यक्ष श्री विजय गिरिधर ने बताया कि पूरे वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम की श्रंखला में व्यापारी गोष्ठी एवं अन्य व्यापारियों को जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं प्रदेश में इस कार्यक्रम के समापन में कानपुर में एक व्यापारियों की रैली का आयोजन किया जाए गा
इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष सतवीर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, संजय सलूजा, नगर मंत्री श्याम चौहान, राजेश सैनी, कानूनी सलाहकार विपिन त्यागी, शिवनंदन एडवोकेट, नगर मंत्री अमित चौधरी निशू बेदी पुनीत तायल विक्की गुप्ता नगर उपाध्यक्ष कुशल सिंघल, विशुकांत शर्मा, अजय जाटव, गौतम वर्मा, नीरज जैन, अनूप राणा, मोहम्मद रिजवान आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश