जनता की आवाज उठाने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा, सहारनपुर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

सहारनपुर: (शिब्ली रामपुरी) पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र एवं प्रदेशों में सत्ता में आई है तभी से कभी धर्म के नाम पर कभी जात के नाम पर तो कभी हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह किया जा रहा है और जनता के अधिकारों की आवाज दबाई जा रही है

सहारनपुर में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा किया गया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब किसानों की. महिलाओं की. मजदूरों की. बेरोज़गारो की बात नहीं सुनी गई तब हमने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला किया और भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से जनता जुड़ रही है वह इस बात को साबित करता है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से बेहद परेशान है।
 उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जन जन तक पहुंचने का कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

देश