अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी।

देवबंद: आगामी निकाय चुनाव के मद्दे नजर आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च किया, इस दौरान ने पुलिस अधिकारियों ने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।
सोमवार की शाम सीओ रामकरण सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह के साथ पुलिस के जवानों ने नगर के एमबीडी चौक, मेन बाजार, मजनू वाला रोड, रेलवे रोड, सुभाष चौक और रेलवे स्टेशन आदि पर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बाइक सवार युवकों से पूछताछ की और आवारा घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी, वहीं सीओ रामकरण सिंह ने कहा कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस बल समय-समय पर फ्लैग मार्च करता है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश