इस्लामिया कॉलेज ऑफ लॉ में मनाया गया संविधान दिवस, छात्र-छात्राओं को दी गई संविधान संबंधी जानकारी, सिविल जज को किया गया सम्मानित।

देवबंद: इस्लामिया कॉलिज ऑफ लॉ, देवबन्द में हर वर्ष भांति शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान संबंधी जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर सिविल जज (जू०डि०), सुश्री जीनत परवीन, सिविल बार एसो० के अध्यक्ष समय सिंह पुण्डीर, महासचिव अमित कुमार पुण्डीर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यन्त त्यागी, समाजसेवी इम्तिनान सिद्दीकी आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के चैयरमेन डा० अजीम उल हक द्वारा समस्त अतिथिगणों का शॉल, बुके एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने समस्त अतिथिगणों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार जताया।
विभागध्यक्ष डा० बुशरा शफीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि निसंदेह आज के दौर में काफी तरक्की हुई है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। आज हमें सिर्फ जश्न नहीं मनाना चाहिए बल्कि भविष्य के लिए एक खाका तैयार करना चाहिए।

इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलिज के उप प्राचार्य डा० वकील अहमद ने छात्र/छात्राओं से कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत से यह संविधान बना है। इसे आप सब को संभालकर रखना है।

मुख्य अतिथि अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देवबन्द जीनत परवीन ने मंच से छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान किसी देश के द्वारा वहाँ की जनता और राष्ट्र के विकास के लिए तैयार किया जाता है। जो कि नागरिको के हितों की रक्षा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाये रखने में काफी अहम होता है। साथ ही उन्होंने एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए छात्र छात्राओं को पी.सी.एस.जे (न्यायिक सेवा) में जाने के लिये प्रेरित किया और उन्हें तैयारी के कुछ महत्वपूर्ण आयाम समझाए।

छात्र/छात्राओं द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक क्विज में भी भागीदारी की गयी। जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र / छात्रओं को प्रशस्ति पत्र व पेन से पुरस्कृत किया गया। छात्र / छात्राओं ने प्ले के माध्यम से सोशल नेटवर्किंग का सही प्रयोग करना सिखाया। 
इस अवसर पर कॉलिज के ने पूरे जोश के साथ भागीदारी की। बी०ए० एलएल0बी के छात्र अनमोल तायल ने गीत गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। छात्र/छात्राओं ने संविधान द्वारा दिये गये मूल अधिकारों की महत्ता नारी सशक्तिकरण, कोविड महामारी और डिजिटलाइजेशन आदि महत्वपूर्ण विषयों में अपने विचार रखे। छात्र/छात्राओं में कपिल राय, गौरव, मीशा, गुलशमा, अजीम, मुस्कान, तुषार कार्तिक, सबा आदि एवं विधि विभाग के समस्त प्राध्यापकगण डा० राहुल देव त्यागी, मौ० नदीम, तरूण यादव, सबिहा खान, शगुफ्ता अब्बासी, अश्विनी कुमार, आरिफ अंसारी, रितु रानी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश