रेल मंत्री के देवबंद आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन, भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी व्यवस्थाएं बनाने में लगे।

देवबंद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु सोमवार को देवबंद पहुंचेंगे, उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड और देवी कुंड मैदान में प्रशासन के साथ-साथ भाजपा नेता भी व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हुए नजर आए।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु सोमवार को सुबह 8:30 ट्रेन द्वारा नई दिल्ली से देवबंद पहुंचेंगे, जिसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही निर्माणाधीन देवबंद रुड़की रेलवे लाइन का भी रेल मंत्री निरीक्षण कर सकते हैं, उसके उपरांत रेल मंत्री अश्वनी विष्णु सीधे मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के मंदिर पहुंचेंगे और वहां करीब आधे घंटे पूजा-अर्चना करेंगे।
रेल मंत्री अश्वनी विष्णु त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के दर्शन के बाद मंडल अध्यक्षों की बैठक करेंगे और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही रेल मंत्री बूथ लेवल मीटिंग भी करेंगे। बताया गया है कि रेल मंत्री देवबंद के लिए कोई घोषणा भी कर सकते हैं।
रेल मंत्री 1:30 बजे देवबंद से कार द्वारा रामपुर मनिहारान जाएंगे जहां से कई कार्यक्रम करके वह सीधा सहारनपुर जाएंगे जहां रेल मंत्री के कई कार्यक्रम तय हैं।
रेल मंत्री अश्वनी विष्णु के देवबंद आगमन को लेकर प्रशासन के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन के साथ-साथ देवी कुंड मैदान और मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर के आसपास सहित सभी संभावित स्थानों पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि रेलवे रोड के गड्ढों को भी भरकर सड़क को चकाचक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रेल मंत्री के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी अन्य पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन और मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
पांच घंटे देवंबद में रुकेंगे केंद्रीय रेल मंत्री
सुबह साढ़े बजे स्पेशल ट्रेन से देवबंद आने के बाद रेल मंत्री प्लेट फार्म पर निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।
8.50 पर केंद्रीय रेल मंत्री देवीकुंड के लिए रवाना होंगे। जहां वह 9.15 तक मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर में पूजा करेंगे।
9.15 से 10.45 तक वह विधान सभा की संचालन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
10.45 से 1.30 बजे तक वह बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं किसी एक बूथ का निरीक्षण भी करंगें।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश