स्टार पेपर मिल में लगी भयंकर आग, एक कर्मचारी की जलकर मौत।

सहारनपुर: सहारनपुर में स्थित स्टार पेपर मिल के तैयार पेपर के स्टॉक में अचानक आग लग गई जिसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रात को करीब दो बजे स्टार पेपर मिल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में तैयार पेपर का स्टॉक रखा था। आग लगने की सु हन तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। जिंसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेपर मिल का एक कर्मचारी भी लापता मिला। जब आग बुझाने के बाद सर्च किया गया तो एक शव मिला। शव की शिनाख्त राम बहादुर मंडल (57) के रूप में हुई। रात को राम बहादुर मंडल चार नम्बर प्वाइंट पर तैनात थे।

Post a Comment

0 Comments

देश