कोरोना के समय बंद हुई ट्रेनों को चलाया जाए: हाजी फ़ज़लुर्रहमान, अंबाला मंडल की रेलवे बैठक में सांसद ने रखी सहारनपुर की समस्याएं।

सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने चण्डीगढ़ में अम्बाला मंडल की रेलवे की मीटिंग में शामिल होकर सहारनपुर की प्रमुख समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व अम्बाला मंडल रेलवे प्रबंधक के समक्ष सहारनपुर रेलवे की प्रमुख समस्याओं को रखा तथा उनके समाधान की मांग की। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि घंटाघर से कचेहरी जाते हुये कचेहरी के पुल का चौड़ीकरण कराया जाये। गुरुद्वारा रोड से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न0 4,5,6 के ऊपर से मालगाडी ट्रैक/गुड्सलैण्ड होते हुये रिज़र्वेशन काऊंटर खलासी लाईन SSTRD ऑफिस तक ओवरब्रिज बनाया जाये। सहारनपुर से अंबाला पैसेंजर सुबह 6.30 बजे अतिशीघ्र चलती है एवं उसके बाद दूसरी ट्रेन काफी विलम्ब से सुबह 9.00 बजे प्रतिदिन अप /डाउन करती है। उक्त दोनों ट्रेने सुबह 6.30 1 के बाद व 9 से पहले चलवाई जाये। सहारनपुर-अम्बाला के मध्य संचालित एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रो/व्यापारियों / रोगियों व आम जनमानस की सुविधा हेतु, अतिरिक्त जनरल कोच की संख्या बढाई जाये। महिलाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रेन के लास्ट में महिला कोच न जोड़ें जाकर महिला कोच को ट्रेन के मध्य में जुड़वाये। सहारनपुर रेलवे प्लेटफार्म पर कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड लगवाया जाए। जनपद सहारनपुर मंडल मुख्यालय का जनपद है, में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा न होने के कारण निकटवर्ती PGI चण्डीगढ़ चिकित्सा केंद्र में रजिस्ट्रेशन से पूर्व सहारनपुर से चंडीगढ़ सुबह 6 बजे तक पहुँचने वाली ट्रेन का संचालन कराया जाये। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि चिलकाना रोड से उत्तरी यमुना नहर की पटरी सम्पर्क मार्ग जो ग्राम भाऊपुर रेलवे क्रोसिंग होते हुये अम्बाला हाईवे को जोडती है, भाऊपुर रेलवे क्रोसिंग पर अंडरपास बनाया जाये। चिलकाना रोड पर हलालपुर राजवाहे की पटरी / संपर्क मार्ग जो अंबाला रोड को कल्पना सिनेमा ओवरब्रिज के बाद दबनी वाले कब्रिस्तान के पास जोड़ते है उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्मित कराया जाए। घंटाघर से कचेहरी के पुल / तिराहे / प्रधान डाकघर के सामने से रेलवे कॉलोनी से होते हुये एक्सिस बैंक / विशाल मेगा मार्ट की ओर रेलवे क्रोसिंग पर अंडरपास निर्मित कराया जाये। सहारनपुर से अम्बाला के लिए जाने वाली जो गाड़ियां कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दी गयी थी, उन गाड़ियों को पुनः चलाया जाये। देहरादून-सहारनपुर एवं चंडीगढ़ के बीच एक ट्रेन चलाई जाये, जिससे मेरे लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों को हरियाणा, पंजाब व उत्तराखण्ड जाने में सुविधा होगी। मेरठ और अम्बाला के बीच चलने वाली गाडी, जो सुबह 8:45 पर सहारनपुर आती थी, ये गाडी काफी समय से बंद है, इस गाडी को यथाशीघ्र चलाया जाये। अम्बाला-दिल्ली एवं अम्बाला-मेरठ स्पेशल ट्रेन जो वाया सहारनपुर होकर जाती थी, उक्त ट्रेन कोरोना महामारी के समय से बंद है, जिससे जनपद के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसलिए उक्त ट्रेन को यथाशीघ्र चलाया जाये। सहारनपुर रेलवे जंक्शन पर जो पुल सेकंड एंट्री से है, वो पुल प्लेटफार्म न0-5-6 पर आकर समाप्त हो जाता है, इस पुल को अम्बाला कैंट की तरह आर. एम. एस. तक बढ़ा दिया जाये। जिससे इसकी बाहर से हो जाएगी और यात्रियों को बार-बार उतरना चढ़ना नहीं पड़ेगा। गाडी नंबर 14163/14164 को सहारनपुर तक या अम्बाला तक बढ़ाने का जो प्रस्ताव लंबित है। इस प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृत कराकर, इस ट्रेन को चलाया जाये। गाडी नंबर 12617/12618 जो निजामुद्दीन से सुबह चलती है, इस गाड़ी को सहारनपुर चंडीगढ़ तक चलाया जाए। वरिष्ठ नागरिकों/महिलाओं / दिव्यांगजनों को किराए में पूर्व में जो छूट मिलती थी, उसे बहाल किया जाए। यात्रा के दौरान प्रायः यात्रियों के आकस्मिक रूप से बीमार होने पर ट्रेन में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था व चिकित्सकों की तैनाती व समस्त उपकरणों की व्यवस्था की जाये। विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला उद्योग हेतु देश विदेश से आने जाने वाले यात्रियों को दृष्टिगत रखते हुए सहारनपुर स्टेशन पर लौज की व्यवस्था कराई जाए। सहारनपुर से वाया हैदराबाद होते हुए बैंगलोर या गोवा के लिए कोई ट्रैन नहीं है। काष्ठ उद्यान नगरी होने से देश-विदेश में लकड़ी का सामान जाता है। यहाँ से हैदराबाद तथा बंगलौर तथा नासिक में लकड़ी का कारोबार करने वाले उद्मियों व कारीगरों के लिए कोई गाड़ी नहीं है । इसलिएजो गाडी चंडीगढ़ से बैंगलोर तथा गोवा के लिए चलती है, उस गाडी को वाया सहारनपुर चलाया जाये। सहारनपुर से लखनऊ के लिए गाडी संख्या 12231/12232 में अतिरिक्त कोच लगवाये जाये। गाडी संख्या 19019/19020 हरिद्वार-देहरादून-मुंबई के बीच वाया टपरी चलने वाली ट्रेन को वाया सहारनपुर हो कर चलाया जाये। सहारनपुर से शाम 5.25 बजे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच बढाया जाये एवं सहारनपुर से चलने का समय दोपहर 02 बजे कराया जाये अथवा प्रयागराज में सुबह 10 बजे से पूर्व पहुँचने हेतु ट्रेन की गति बढ़वाई जाये। गाडी नंबर 12617/12618 जो निजामुद्दीन से सुबह चलती है, को सहारनपुर या चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाए। गाड़ी संख्या 22917/22918 तथा 12911/12912 तथा 12401/12402 का स्टोपेज टपरी जंक्शन पर कर दिया जाये। देहरादून से बांद्रा के बीच वाया टपरी चलने वाली गाडी संख्या 09019/09020 को वाया सहारनपुर होकर चलवाया जाये। चंडीगढ़ से वाया अम्बाला-पानीपत- दिल्ली होते हुये बैंगलोर तक संचालित ट्रेन को वाया सहारनपुर से सिकंदराबाद होते हुये बैंगलोर तक चलाया जाये। के0डब्ल्यू0टी0 केबिन खानआलमपुरा निकट स्टार पेपर मिल सहारनपुर के पास हिम्मत नगर वासियों के लिए मन्दिर में पूजा-अर्चना आदि हेतु आवागमन के लिए भूमिगत मार्ग/अंडरपास बनवाया जाये। कोरोना काल में बन्द ट्रेन संख्या 54541-54542 (पैसेंजर) अंबाला से वाया सहारनपुर-मेरठ व ट्रेन संख्या 54539-54540 (पैसेंजर) अंबाला से वाया सहारनपुर-मेरठ- दिल्ली व ट्रेन संख्या 54251-54252 (पैसेंजर) सहारनपुर से वाया मुरादाबाद-लखनऊ रेलगाड़ियों को पुनः संचालित कराया जाये । ट्रेन संख्या 04600, 14332 व 14462 का स्टोपेज ग्राम तल्हेडी बुजुर्ग स्टेशन पर कराया जाये। चौधरी चरण सिंह चौक / एस0बी0डी0 हॉस्पिटल के मुख्य द्वार से कचहरी जाने वाले पुल के बाई ओर से डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु शर्मा, स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने से जो रास्ता रेलवे ट्रैक से पहले बंद हो जाता है और सहारनपुर-टपरी-नागल रोड, पर कपिल विहार-स्टार पेपर मिल मार्ग को जोड़ता है, पर अंडरपास बनवाया जाये। रेलवे अधिकारियों ने सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान को समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश