सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावरण हुआ भक्तिमय, प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली सातवीं प्रभातफेरी।

सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावरण हुआ भक्तिमय, प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली सातवीं प्रभातफेरी।
देवबंद: साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 12 दिवसीय प्रभातफेरियों की रौनक दिनों दिन बढती जा रही है। आज सातवीं प्रभातफेरी प्रातःकाल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर एम बी डी चैक, सुभाष चैक, रेलवे रोड़,कैलाशपुरम कालोनी, दीपक विहार, अशोक विहार होते हुए ब्रहमपुरी कालोनी स्थित हरजीत सिंह बतरा के निवास पर पहुंची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। ज्ञानी गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, जितेश बतरा, चन्नी बेदी, बबनीश कौर, मनरूप कौर, गुणरूप कौर, गणिव कौर, भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 6 नवम्बर को विशेष प्रभात फेरी निकाली जाएगी व श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ होंगे। 8 नवंबर को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।
 इस दौरान सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, जसवंत सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, गुरजंट सिंह,गुरदीप सिंह, गुल्लू अरोड़ा, विस्मित सिंह कक्कड़, हरिओम गिरधर, मंगू सचदेवा, हरेंद्र गुगलानी, हर्ष बतरा, अमन सेठी, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, अजय निझारा, अमनदीप बिट्टू, अमृत सिंह कपूर, राजपाल सिंह राजू, संदीप धींगड़ा आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश