अवैध यूनीपोल कारोबारियों के आगे बेबस हुई नगरपालिका, हज़रत शैखूल हिंद के नाम पर बने "उर्दू गेट" के आगे लगाया दिया गया यूनीपोल।

देवबंद: उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी द्वारा बाईपास रोड पर महान स्वतंत्रता सेनानी हजरत शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की याद में बनाए गए उर्दू गेट के ठीक सामने प्रचार सामग्री हेतु लगाए गए यूनीपोल को लेकर नगर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। वहीं पालिका ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही नगर में अवैध होर्डिंग और यूनिपोल कारोबारी की मनमानी के आगे नगर पालिका भी बेबस नजर आ रही है। शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों और सड़कों पर अवैध यूनिपोल और होर्डिंगस की भरमार देखने को मिल रही है जिस पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
हैरत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी हजरत शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी की याद में देवबंद में बाईपास रोड पर बनाए गए उर्दू दरवाजे के ठीक आगे अवैध रूप से यूनीपोल लगा दिया गया है जिस पर नगर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से इसे हटाए जाने की मांग की।
वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी एवं वरिष्ठ पत्रकार मुमताज अहमद व सामाजिक कार्यकर्ता नजम उस्मानी सहित नगर के लोगों का कहना है कि हजरत शेख उल हिंद देवबंद की बड़ी पहचान और इतिहास है, सरकार द्वारा उनके नाम से बनाए गए गेट के आगे अवैध ढंग से यूनीपोल लगा दिया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उन्होंने अधिकारियों से तत्काल इस यूनीपोल को हटवाने की मांग की।

वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिका द्वारा यूनीपोल नहीं लगाया गया है, ये किसने लगाया है इसके संबंध में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश