हड़ताल पर बिजली कर्मी, बिजलीघर में हुए फाल्ट से आधे शहर और दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप।

देवबंद: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर निगम के शीर्ष प्रबंधन पर दमनकारी नीति, नकारात्मक और उत्पीडऩात्मक रवैये का आरोप लगाते हुए विद्युत कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। जिसके चलते 33केवी बिजलीघर में हुआ फाल्ट सही नहीं हो सका नतीजनत आधे शहर और दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप रही।

विद्युत निगम के शीर्ष अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए और अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। जिसके कारण नगर एवं देहात की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। सांपला रोड स्थित 33केवी बिजलीघर में अचानक हुए फाल्ट से आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के चलते दोपहर एक बजे से बंद हुई आपूर्ति देर शाम तक भी सुचारु नहीं हो सकी। 
अवर अभियंता शशिकांत पासवान ने बताया कि कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। एसडीओ अनिल चौरसिया ने बताया कि विद्युत सप्लाई ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश