देवबंद में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न, अंतिम दिन कथा सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सहित कई विधायक।

देवबंद में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न, अंतिम दिन कथा सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सहित कई विधायक।
देवबंद : लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह द्वारा क्षेत्र में आयोजित कराई गई श्रीराम कथा का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि सच्चा भक्त वही होता है जो प्रतिकूलता में अनुकूलता और कष्ट में भी कृपा का अनुभव करें। अंतिम दिन काबीना मंत्री समेत कई विधायकों ने देवबंद पहुंच कथा का रसपान किया।
मेपल्स एकेडमी में सातवें दिन शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम की वन यात्रा, राम-रावण युद्ध, श्रीराम के राजतिलक की कथा का भव्य व मनोरम वाचन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि हमें जीवन में चार बातें अवश्य याद रखनी चाहिए। पहली कि मैं कौन हूं, दूसरी इस संसार में क्यूं आया हूं, तीसरी आने के बाद क्या कर रहा हूं और चौथी अंत में मुझे जाना कहां है। जो व्यक्ति यह चार तथ्य सीख, पढ़ लेता है, वह जगत की यात्रा में नहीं भटकता और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।
अंत में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, महंत सहजानंद ब्रहमचारी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश