भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में उठी किसान समस्याएं, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की हुई मांग।

भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में उठी किसान समस्याएं, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की हुई मांग।
देवबंद: भारतीय किसान संघ के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में किसानों की समस्याएं उठी। संगठन की रीति-नीति, संरचना, दायित्व बोध और जैविक कृषि आदि कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। सरकार से प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी की गई।

कुरड़ी गांव में आयोजित हुए भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भैयाराम मौर्य ने कहा कि संगठन किसानों के हित की लड़ाई लडऩे के लिए संकल्पित है। बताया कि जल्द ही संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी के गांव छाछरेकी में संगठन का बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि सरकार को नवीन पेराई सत्र से पूर्व किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाना चाहिए। चेताया कि यदि ऐसा न हुआ तो आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी व जिला उपाध्यक्ष मणिकांत
भारद्वाज ने सरकार से बेसहारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने की व्यवस्था कराने की मांग की। जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि पिछले दो माह से बारिश नहीं होने के चलते फसलें सूख रही हैं। उन्होंने प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा जयपाल धीमान को देवबंद नगराध्यक्ष और सुशील सैनी को मंत्री बनाने
की घोषणा की गई। अध्यक्षता ठा. राजपाल सिंह व संचालन मुनेश त्यागी ने किया। अशोक शर्मा, राकेश त्यागी, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश