एसडीएम कार्यालय पहुंचे बेटे ने पिता पर लगाया आरोप, साहब..सौतेली मां के कहने पर संपत्ति बेच रहा पिता।

एसडीएम कार्यालय पहुंचे बेटे ने पिता पर लगाया आरोप, साहब..सौतेली मां के कहने पर संपत्ति बेच रहा पिता।
देवबंद: बाबूपुर गांव निवासी राहुल कुमार शर्मा ने परिजन महिलाओं को साथ लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें आरोप लगाया कि पिता सौतेली मां के कहने पर सभी संपत्ति बेच रहा है। उक्त संपत्ति में उसे भी हिस्सा दिलाया जाए।
बृहस्पतिवार को एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में राहुल शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पिता ने उसे चल अचल संपत्ति से वंचित किया हुआ है। अब वह सौतेली मां के कहने पर सभी संपत्ति बेचकर उसकी रकम मां को देना चाहते हैं। राहुल ने एसडीएम से उक्त संपत्ति में भाईयों व अन्य को समान हिस्सा दिलाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी यदि पिता ने उन्हें संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया तो वह पत्नी और बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होगा। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश