अमृत महोत्सव के तहत पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाल कर दिया देश को नंबर वन बनाने का संदेश।

अमृत महोत्सव के तहत पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाल कर दिया देश को नंबर वन बनाने का संदेश।
देवबंद: देवबंद की प्रसिद्ध शैक्षिक संस्था 'पब्लिक गर्ल्स इण्टर कालेज देवबन्द की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक विशाल रेली निकाल कर देश का 75वाँ स्वतन्त्रता दिवस पूरे जोश और देश प्रेम की भावना से मनाने का पैगाम दिया।
शनिवार को प्रात: 9 बजे संस्था की प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी, सफ़िया गौहर और शबाना जकी ने रैली को झण्डी दिखा कर रवाना किया। छात्राओं की यह रैली दारूल उलूम परिसर, आजमी मन्जिल, मस्जिद रशीद, मोहल्ला खानकाह, इन्दिरा पार्क, सैनी सराय और जी०टी० रोड से होते हुए वापस इण्टर कालेज आकर समाप्त होई।
इस अवसर पर सबा हसीब सिद्दीकी,  सफ़िया गौहर, शबाना जकी, जैनब व शाकरा ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई। छात्राओं ने रैली निकाले जाने के दौरान आजादी से सम्बन्धित नारे, आजादी का अमृत महोत्सव, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद और सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा तराना पढ़ देश प्रेम और आजादी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओ नम्बर वन देश बनाने की भी शपथ ली. संस्था के एचडीओ फहीम सिद्दीकी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश ने पिछले 75 वर्षों में लंबा सफर तय किया है लेकिन अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान अपने महत्व और विशालता के अनुरूप दुनिया का नंबर वन देश बने, परंतु इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे और यह निश्चय करना होगा कि हम अपने देश को नंबर वन बनाने की दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का यही संदेश है। फहीम सिद्दीकी ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है इसलिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि वे उच्च शिक्षा के साथ हिंदुस्तान को महान देश बनाने के सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय झंडा 135 करोड़ लोगों की आशाओं और उम्मीदों का केंद्र है इसलिए हम सब को तिरंगे की शान और महानता को सदैव कायम रखने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त शैक्षिक स्टाफ मोहम्मद गजाली, आरिफ, शाहिद और नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।देवबंद: देवबंद की प्रसिद्ध शैक्षिक संस्था 'पब्लिक गर्ल्स इण्टर कालेज देवबन्द की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक विशाल रेली निकाल कर देश का 75वाँ स्वतन्त्रता दिवस पूरे जोश और देश प्रेम की भावना से मनाने का पैगाम दिया।
शनिवार को प्रात: 9 बजे संस्था की प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी, सफ़िया गौहर और शबाना जकी ने रैली को झण्डी दिखा कर रवाना किया। छात्राओं की यह रैली दारूल उलूम परिसर, आजमी मन्जिल, मस्जिद रशीद, मोहल्ला खानकाह, इन्दिरा पार्क, सैनी सराय और जी०टी० रोड से होते हुए वापस इण्टर कालेज आकर समाप्त होई।
इस अवसर पर सबा हसीब सिद्दीकी,  सफ़िया गौहर, शबाना जकी, जैनब व शाकरा ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई। छात्राओं ने रैली निकाले जाने के दौरान आजादी से सम्बन्धित नारे, आजादी का अमृत महोत्सव, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद और सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा तराना पढ़ देश प्रेम और आजादी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओ नम्बर वन देश बनाने की भी शपथ ली. संस्था के एचडीओ फहीम सिद्दीकी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश ने पिछले 75 वर्षों में लंबा सफर तय किया है लेकिन अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान अपने महत्व और विशालता के अनुरूप दुनिया का नंबर वन देश बने, परंतु इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे और यह निश्चय करना होगा कि हम अपने देश को नंबर वन बनाने की दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का यही संदेश है। फहीम सिद्दीकी ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है इसलिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि वे उच्च शिक्षा के साथ हिंदुस्तान को महान देश बनाने के सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय झंडा 135 करोड़ लोगों की आशाओं और उम्मीदों का केंद्र है इसलिए हम सब को तिरंगे की शान और महानता को सदैव कायम रखने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त शैक्षिक स्टाफ मोहम्मद गजाली, आरिफ, शाहिद और नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश