वाल्मीकि समाज ने राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन।

वाल्मीकि समाज ने राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन। 
देवबंद: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा लोक निर्माण
विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार को सर्वसमाज का हितेषी बताया गया।

सोमवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच उनका पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के
एजेंडे पर काम कर रही है। भाजपा सरकार में सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य हो रहे है। वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक चंचल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का काम किया है।
समाज भाजपा सरकार का सदा ऋणी रहेगा। इस मौके पर नगरपालिका के स्वास्थ्य लिपिक बिरला सूद, अशोकानंद, राहुल वाल्मीकि, सतीश लहरी, अविनाश वाल्मीकि,
सतीश प्रधान, बेगराज, अरुण तायल, मनोज टांक, मुकेश, विनय जीनवाल, अशोक नंदू संजय मास्टर, रणजीत वाल्मीकि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश