हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में निकाली तिरंगा रैली।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में निकाली तिरंगा रैली।
देवबंद: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के लिए आला अधिकारियों द्वारा "तिरंगा रैली" निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। 
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस रैली में देखने को मिला प्रशासनिक अधिकारि तिरंगा लिए चल रहे थे। रैली में शामिल पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए शहर का भम्रण किया।
देवबंद ब्लॉक से रैली ए डी एम एफ SDM देवबंद CO देवबंद एवं EO नगर पालिका के साथ सेंकड़ों लोगों ने तिरंगा रैली में शामिल हो कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे नगर देवबन्द के सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। 
शनिवार को खंड विकास कार्यालय से एडीएम फाइनेस रजनीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली जीटी रोड, मुजफ्फरनगर चुंगी, लहसवाड़ा, शाहजिलाल, यूनियन तिराहा आदि सहित नगर के विभिन्न स्थानों तक पहुंची और लोगों को अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। साथ ही लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार ने कहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 से 17 अगस्त के बीच आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन करके और हर घर तिरंगा लगाकर देश के शहीदों को नमन करना है, साथ ही लोगों में देश देश प्रेम की भावना को जागृत करना है।
इस दौरान सीओ रामकन, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, ईओ धीरेंद्र राय, स्वास्थ्य निरीक्षक पोपिन कुमार, सफ़ाई लिपिक बिरला सूद मोहमद सुफ़यान सहित पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका और खंड विकास कार्यालय के लोग शामिल रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश