भीषण हादसे के बाद खून से लाल हुई सड़क, एंबुलेंस के सायरन से शहर तो चीख-पुकार से गूंजा सरकारी अस्पताल।

भीषण हादसे के बाद खून से लाल हुई सड़क, एंबुलेंस के सायरन से शहर तो चीख-पुकार से गूंजा सरकारी अस्पताल
देवबंद:  स्टेट हाईवे-59 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक और तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल हैं, जो जनपद मुजफ्फरनगर के एक मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। हादसा घलौली गांव के समीप हुआ। तेज गति ब्रेजा कार ने ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मारी। दुर्घटना में करीब 19 लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। यह लोग एक तेहरवीं से लौट रहे थे।
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के चंदपुर सुनेहटी गांव निवासी अनुसूचित जाति के दो दर्जन के क़रीब लोग ट्रेक्टर ट्राली से जनपद मुजफ्फरनगर के खेड़ी पचेंडा गांव में तेहरवीं में शामिल होने गए थे। सोमवार की शाम वह वापस लौट रहे थे। जब वह स्टेट हाईवे-59 पर घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंचे तो पीछे से आई तेज गति ब्रेजा कार ने ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और ट्राली के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया और हाईवे खून से लाल हो गया। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रामकरण सिंह व इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे और लोगों की मद्द से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। 
हादसे में कार चालक मुजफ्फरनगर के रामपुर चौराहा निवासी सार्थक भारद्वाज (26), उसके साथ कार में बैठी युवती रणसूरा गांव निवासी शिवानी त्यागी पुुत्री सत्येंद्र त्यागी (20), ट्राली में सवार चंदपुर सुनेहटी निवासी सावित्री पत्नी तेजपाल (50) और ज्ञानवती पत्नी नेमतू (47) की मौत हो गई। जबकि 19 के करीब महिला, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इसमें एक युवती का पैर भी कटा है जबकि कई ओर लोगों के अंग कटे होने की जानकारी भी मिली है। सभी गंभीर रुप से घायलों को हायर केयर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वॉलिंटियर बन घायलो कि की मदद।
देवबंद:  हाईवे पर हुए भीषण हादसे की खबर मिलने के बाद गांव सुनेहटी निवासी दर्जनों युवक और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए और वॉलिंटियर बनकर लोगों की जीवन की डोर बचाने में जुट गए। जिन ग्रामीणों के कम चोट थी उन्हें एम्बूलसें, ई-रिक्शा और गोद में लेकर सीएचसी के आस पास मौजूद प्राईवेट अस्पतालों की और दौडऩे लगे। मंजर ऐसा था कि जिसने भी देखा उसका कलेजा बैठ गया।
एंबूलेंस के शौर से गुंजा शहर।
देवबंद। दुर्घटना के बाद जब घायलो को सीएचसी लाए जाने के लिए एंबूलेंस घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ी। सीएचसी की ओर दौड़ लगा रही एंबूलेंस के शौर से एक बारगी तो लोग हक्के-बक्के रह गए। कुछ ही देर बाद लोग सीएचसी की तरफ दौड़ पड़े।
जाना आरंभ किया गया तो सड़कों पर
देवबंद। दुर्घटना के बाद सीएचसी में घायलो और उनके परिजनों में हाहाकार मच गया। जहां घायल चोट के दर्द से परेशान थे वहीं दुर्घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे उनके परिजन उनके उपचार को लेकर परेशान थे। कई परिजन अपने घायलो को समय से उपचार दिलाने को उन्हें लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम की तरफ दौड़ पड़े। 

यह लोग हुए घायल
1. सुदेश (50)
2. बिरनी (70)
3. नीता पत्नी पिंकू (28)
4. आनंद (6)
5. विराट (4)
6. पूजा पुत्री सुभाष (11)
7. पिंकी 
8. ओमवती
9. कुंती
10. रचना (35) मां
11. खुशी (10) बेटी
12. राधा (10) पिता
13. वर्षा (10)
14. समंदर (28)
15. बीरवी (75)
16. माया पत्नी सुभाष 
17. रेखा पत्नी प्रमोद
18. तनिका पुत्री धीरज (7)
19. सुनीता पत्नी ओमकुमार  

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश