"एडुलीडर्स पुरस्कार" 2022 के लिए अजय सिंह के चयन पर अध्यापक समाज ने जताया हर्ष।

"एडुलीडर्स पुरस्कार" 2022 के लिए अजय सिंह के चयन पर अध्यापक समाज ने जताया हर्ष।
देवबंद: आगामी 2 सितंबर को "निपुण भारत मिशन" के अंतर्गत महानिदेशक विजय किरण आनंद के निर्देशानुसार शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं "एडुलीडर्स उत्तर प्रदेश अवार्ड" वर्ष 2022 का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर जनपद सहरानपुर के ब्लॉक देवबन्द से "एडुलीडर्स पुरस्कार" हेतु अजय सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय महतौली देवबन्द विकास खण्ड को प्रदेश स्तर पर पुरस्कार हेतु चयन पर अध्यापक समाज ने हर्ष जताया।
परिषदीय विद्यालयों में भारत सरकार द्वारा संचालित निपुण भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो एवं सफल क्रियान्वयन हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में निपुण भारत के अंतर्गत शिक्षक अजय सिंह को प्रदेश स्तर पर पर चयनित किया गया है।यह परुस्कार लखनऊ आयोजित कार्येक्रम में दिया जाएगा।
उनके चयन पर देवबन्द ब्लॉक के अध्यापक-अध्यापिकाओं चौधरी अनिल, पंकज भारती, प्रभात यादव, शिव कुमार, योगिंदर मलिक, इस्लाम उर रहमान, अरुण त्यागी, डॉक्टर सुधीर, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार (ज़हीरपुर), मोहम्मद असद सिद्दीक़ी, अंकुश कौशिक, वरुण कुमार DC, वजाहत शाह, रोबिन मित्तल, चौधरी नवीन, बिजेन्द्र, लोकेंद्र, नीरज त्यागी, नजम अहमद सिद्दीकी, क़मर आलम, इमराना परवीन, अनिल कुमार, मनीष सिंघल, गुलशन अंसारी आदि ने बधाई दी। अजय सिंह पूर्व में भी जनपद एवं प्रदेश स्तर पर देवबन्द का मान बढ़ चुके हैं।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश