वार्ड नंबर 14 से भावी प्रत्याशी मुस्तकीम अहमद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली।

वार्ड नंबर 14 से भावी प्रत्याशी मुस्तकीम अहमद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली।
देवबंद: भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने देश में आज कल सभी जगहों पर जश्न का माहौल है सभी देश वासी बड़े हर्षोउल्लास से देश में अमृत महोत्सव मना रहे है इसी के चलते वार्ड नं 14 से सभासद पद के भावी प्रत्याशी मुस्तक़ीम अहमद भी अपने समर्थकों संग बाइक तिरंगा रैली निकाली। जिसमे बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने जोशो खरोश के साथ और देशभक्ति के जज़्बे से हाथों में तिरंगे लेकर हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली।
वार्ड में तिरंगा यात्रा की सफलता लबरेज़ मुस्तक़ीम अहमद ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी भारतीय मिलजुल कर आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस आज़ादी के दिन को त्यौहार की तरह मना रहे है जो कि हम सब के लिए बड़ी खुशी की बात है। आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस राष्ट्रीय पर्व को ईद और दीपावली की तरह मनाना चाहिए क्योंकि हमारे बुजुर्गों की लाखों कुर्बानियों के बाद आज हमें इस खुशी के दिन को मनाने का अवसर दिया है। उन्होंने सभी से हर घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की।
राहत खान, शादाब अंसारी, इस्लाम बेग, इकराम बेग, जमीलअहमद, शकील अहमद, दिलबर खान, नदीम खान, शारिक बेग, नदीम अहमद, इरफ़ान भूरा, जाबिर बेग, खुर्रम बेग, अकील अहमद, खलील अहमद, इक़तिदार खान, कलीम खान, बाबर खान, हाजी सईद, नसीर अहमद, फैज़ान, दिल्ला बेग, मेहरबान पप्पू, तय्यब समीर हसन, अंज़र मलिक, माहिर हसन, शमशाद, कदीर अहमद, मरगूब अंसारी, शाहिद अंसारी, नूर हसन, मन्नो खान, आलम खान, रईस, रागिब त्यागी, डॉ ज़ुबैर बेग, अहसान बेग, तस्लीम खान, अहसान उर्फ़ काला, साबिर, सद्दाम, अरशद अल्वी, आमिर, फारुख बेग, मुकीम मलिक, शब्बार उर्फ़ बबलू आदि उपस्थित रहे।

इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश