इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।

इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।
देवबंद: इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलिज देवबन्द में स्वतन्त्रता दिवस को धूमधााम से मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कॉलिज में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं से वातावरण को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया। 
संस्था के चैयरमेन डा0 अजीम उल हक ने मंच से छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वतन्त्रता का अर्थ है स्वतन्त्रता का आनन्द लेना और दूसरों को भी ऐसा करने के लिये सशक्त बनाना। उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस पर सभी को बहुत बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं दी।
गिनती करने पर अब यानी 2022 में यह 75वीं वर्षगांठ है लेकिन दिवस 76वां है यानी भारत इस वर्ष 76वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है। स्वतन्त्रता दिवस के 75 साल पूरे होने भारत सरकार ने ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अभियान शुरू किया था जिसे सालभर से देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है।
सरकार के ‘‘घर घर तिरंगा‘‘ अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। आजादी की सालगिरह महापुरूषों को नमन करने का दिन है। आज सबसे पहले हम इन स्वतन्त्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए। जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिये अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया। आज के दिन प्रधानमन्त्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते है। इस दौरान वह देश की तमाम उपलब्धियां और भावी योजनाओं के बारे में बताते हैं। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके है और इस दौरान देश हर मोर्चें पर दुनिया भर में अपनी धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक कृषि, शिक्षा, साहित्य एवं खेल समेत तमाम मोर्चाे पर बहुत तरक्की कर चुका है। भारत सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि ओलंपिक में भी शानदानर प्रदर्शन कर रहा है। साथियों इस दिन राष्ट्र निर्माण, देश के विकास व रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। हम भारत के संविधान में लिखी बातों का पालन करें यही देश का सम्मान है। इस अवसर पर कॉलिज का समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश