सहारनपुर ज़िला जेल में एक महिला सहित दो दर्जन कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।

सहारनपुर ज़िला जेल में एक महिला सहित दो दर्जन कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।
सहारनपुर: जिला जेल में एक महिला सहित 22 कैदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कारागार प्रशासन और जिला चिकित्सा विभाग द्वारा सरकार को रिर्पोट भेजने के बाद सभी का इलाज शुरु कर दिया गया है। अब सभी के परिवार वालों की भी जांच होगी। 
सहारनपुर जिला कारागार में एक महिला और 23 पुरुष कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है। जेल प्रशासन ने सभी बंदियों का जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराकर उपचार शुरू करवा दिया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि संबंधित सभी लोगों के परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।
मीडिया रिर्पोट के अनुसार कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर जेल में कैदियों की कुछ जांचें की थीं, जिसमें एचआईवी की जांच भी हुई थी। रिपोर्ट में 24 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक महिला और बाकी पुरुष बंदी हैं। 
बता दें कि इससे पूर्व जेल में सिर्फ छह मरीज ही एचआईवी पॉजिटिव थे अचानक संख्या बढ़ने से अधिकारी भी अचंभित हैं। जेल प्रशासन की मानें तो सभी संक्रमित कैदियों के परिवार के लोगों की भी एचआईवी जांच कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि पांच एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जेल में अब 24 मरीजों का उपचार हो रहा है। जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि पूर्व मिले एचआईवी पॉजिटिव बंदियों का इलाज चल रहा है, जो नए एचआईवी पॉजिटिव बंदी मिल रहे हैं, उनका भी उपचार कराया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह बंदी जेल में आने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव थे।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि कैदियों/ बंदियों के स्वास्थ्य की जांच हुई थी। कुछ में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इनकी संख्या 20 से अधिक है।
स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, जो बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं वह नशे के आदी हैं। मादक पदार्थों के साथ ही इनकी गिरफ्तारी हुई थी। इनमें ज्यादातर बंदी बेहट, देवबंद, गंगोह, मिर्जापुर और बिहारीगढ़ क्षेत्र के हैं। पांच माह पूर्व ही इन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश