त्यौहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। आगामी त्योहारों को लेकर देवबंद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।

त्यौहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। आगामी त्योहारों को लेकर देवबंद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।
देवबंद: थाना प्रांगण में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे आगामी त्यौहार ईद उल अज़हा और कांवड़ यात्रा को लेकर लोगो से शांति और सदभाव से मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ नगर के हर नागरिक की यह जिम्मेदारी सभी सदभाव से त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि देवबंद एक हिंदू मुस्लिम एकता और अमन व भाईचारे का संदेश देने वाला नगर है, इसलिए यहां की रिवायत को हमेशा जिंदा रखना चाहिए। 
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने भी जनता से अपील की कि सभी लोग त्योहारों पर शांति और सदभाव बनाए रखने में हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा इस बैठक का मकसद आपसी संवाद स्थापित करना और अमन शांति का माहौल में अपने अपने त्यौहार मनाएं।
दीपक राज सिंघल और सलीम कुरैशी और जर्रार बेग ने संयुक्त रूप से सभी से शांति और सदभाव से त्यौहार मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह देश हमारा है और देश और अपने शहर में एकता और अमन क़ायम रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।
इस अवसर पर सलीम कुरैशी, जर्रार बेग, नज़म उस्मानी, तौफीक अहमद जग्गी, दीपक राज सिंघल, विवेक तायल, हाजी फ़िरोज़ गौड़, रमजानी कुरैशी, अब्दुल वाहिद कुरैशी, आकिल कुरैशी, संदीप शर्मा एड., नितिन गर्ग, विकास चौधरी, खलील प्रधान, दिलशाद चार्ली शाहिद अहमद, आदि देवबन्द नगर एवं देहात क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश