भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के विचारों और संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के विचारों और संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान।
देवबंद: रविवार को विभिन्न स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संकल्प को आत्मसात करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए।
रविवार को गांव जड़ोदा जट स्थित अपने आवास पर राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रमसुना। कार्यक्रम उपरांत बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत के मस्तक को ऊंचा करने का काम किया है। कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव में देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें नमन करने को प्रेरित किया है। हम सभी को
देश की आजादी के इस महान वर्ष को बड़ी भव्यता मनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भी सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष अशोक वर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के मन की बात सुनी। विपिन भारतीय, विवेक तायल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को कहा है। उन्होंने आज भी स्वदेशी खिलौनों और शहद के इस्तेमाल पर जोर दिया है। अशोक वर्मा, गौरव अग्रवाल, जयवर्धन कपिल, शुभम सोनी, रवि भारतीय, प्रदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश