मानकी मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह ने किया कांवड़ मेले का उद्घाटन।

मानकी मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह ने किया कांवड़ मेले का उद्घाटन।
देवबंद: सावन मास के दूसरे सोमवार को नगर क्षेत्र के शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी शिवालयों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मनकेश्वर महादेव मंदिर मानकी में सावन माह में लगने वाले कावड़ मेले का उद्घाटन पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह ने फ़ीता काट कर किया।
गांव मानकी स्थित सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर और सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर घ्याना में शिवभक्तों का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर कमेटी द्वारा शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रबंध किए गए थे। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के उदघोषायों से गुंजायमान रहे। इन प्रमुख मंदिरों में मेलों का आयोजन भी हुआ। जलाभिषेक के उपरांत बच्चों संग मंदिर पहुंची महिलाओं ने खरीदारी भी की। 
सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह में लगने वाले कावड़ मेले का उद्घाटन पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह ने फ़ीता काटकर किया।
 फ़ीता काटकर उदघाटन करते  चौधरी गजे सिंह इस मौके पर चौधरी परमेन्द्र सिंह चौधरी सेठ पाल  शिव कुमार धर्मपाल सुरेंद्र संसार सिंह ओमकुमार यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश