कांवड़ यात्रा के चलते जनपद सहारनपुर के सभी स्कूल कॉलेजों में एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा।

कांवड़ यात्रा के चलते जनपद सहारनपुर के सभी स्कूल कॉलेजों में एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा।
सहारनपुर: कांवड़ यात्रा के चलते जनपद सहारनपुर के समस्त बोर्ड के सभी स्कूल कॉलेजों में एक सप्ताह के अवकाश की घोषणा की गई है। जिला अधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से यह जानकारी दी गई है और सभी स्कूल कॉलेजों को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जनपद सहारनपुर में कांवड़ यात्रा की बढ़ती भीड़, कांवड यात्रा को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद सहारनपुर के समस्त बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों/कालेजों में दिनांक 19.07.2022 से दिनाँक 26.07.2022 तक अवकाश घोषित किया जाता है। परन्तु जिन संस्थाओं में पूर्व से परीक्षायें चल रही हैं या घोषित हैं उन विद्यालयों में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षायें सम्पादित करायी जाये। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।


समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश