डीआईजी ने यज्ञ में पूर्णाहूति देकर कुटी स्थल पर हुए निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, गुरू ज्ञान और शक्ति दोनों देता है : डीआईजी सुधीर कुमार सिंह।

डीआईजी ने यज्ञ में पूर्णाहूति देकर कुटी स्थल पर हुए निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, गुरू ज्ञान और शक्ति दोनों देता है : डीआईजी सुधीर कुमार सिंह।
देवबंद: ब्रह्मलीन श्रद्धेय शंकराचार्य जयंद्र सरस्वती के निष्ठावान शिष्य सहारनपुर पुलिस रेंज के डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि गुरू शिक्षा ज्ञान, प्रेरणा और शक्ति देता है। गुरू का सम्मान समाज में इसीलिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा उत्सव का महत्व इसलिए है कि आज के दिन भगवान विष्णु के अंश स्वरूप कलावतार वेदव्यास का जन्म हुआ था। जिन्होंने महाभारत 18 महापुराणों सहित ब्रह्म सूत्र की भी रचना की। उन्होंने वेदों का विस्तार किया। वेद व्यास को अमरता का वरदान प्राप्त है। गुरू को सम्मान देने के लिए गुरू पूर्णिमा के रूप में हर साल आषाढ़ पूर्णिमा को गुरू उत्सव मनाया जाता है। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह देवबंद में कुटी पर आयोजित लोकार्पण, पौधारोपण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर आयोजित यज्ञ में पूर्णाहूति दी और कुटी स्थल पर हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया और कुटी स्थल पर आम का पौधा भी रोपित किया। स्वामी शांतनु जी महाराज ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह के समारोह में पधारने पर अभिनंदन किया। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ठाकुर श्याम कुमार रावत, देवबंद के प्रमुख वकील जर्नादन त्यागी, सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय अग्रवाल ने डीआईजी को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ऋषियों, मुनियों का सम्मान और संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कुटी पर कराए गए निर्माण कार्यों और पौधा रोपण कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज जिस स्थल पर टैंट में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। अगले गुरू पूर्णिमा अवसर पर इस स्थान पर भव्य हाल का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपनी ओर से इस कुटी को पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा कांवड़ यात्रा का है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पंडि़त सुदामा जी, पूर्व सभासद अश्विनी जैन, मुजफ्फरनगर भाजपा के बड़े नेता संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, भायला पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के अध्यक्ष एवं प्रबंधक ठाकुर श्याम कुमार रावत, पूर्व सभासद राजकुमार जाटव आदि ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह का बुके भेंटकर स्वागत किया। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह हाल ही में आगरा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से डीआईजी के रूप में प्रोन्नत होकर सहारनपुर रेंज में आए हैं। देवबंद की आज उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने देवबंद के पुलिस निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और आपराधिक स्थिति की जानकारी ली और कांवड़ यात्रा के बारे में पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों को भी बारीकी से समझा। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि देवबंद एक संवेदनशील और विश्व प्रसिद्ध स्थान है। वह इस क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पूरा ध्यान रखेंगे।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश