ईद के बाद बकरीद पर ईदगाह रोड ठीक नही करा पाई नगर पालिका। लोगों का आरोपः शासन से मिल रहा पैसा, पालिका नहीं करा रही विकास कार्य।

ईद के बाद बकरीद पर ईदगाह रोड ठीक नही करा पाई नगर पालिका। लोगों का आरोपः शासन से मिल रहा पैसा, पालिका नहीं करा रही विकास कार्य।
देवबंद: ईदगाह और दारुल उलूम वक्फ सहित कई स्कूल और कॉलोनियों को जाने वाला मुख्य मार्ग पालिका की अनदेखी के चलते खस्ताहाल है। लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं कराया गया। जिसके चलते लोगों में पालिका के प्रति रोष बना हुआ है। 
देवबंद-गंगोह बाइपास के बीच से ईदगाह और दारुल उलूम वक्फ पर जाने वाला मार्ग अनदेखी का शिकार है। जर्जर हुए मार्ग पर पूर्व में पालिका ने ईंट रोड़ा डलवाकर मरम्मत कराने का काम किया था। लेकिन अब फिर से उसकी हालत खराब हो गई है। बारिश में तो स्थिति बदतर हो जाती है। यहां पैदल चलना तक दुश्वार हो जाता है। ईदगाह मार्ग पर रहने वाले मो. सलीम, अकरम, सलीम, वसीम आदि का आरोप है कि शासन स्तर से विकास कार्य कराए जाने के लिए पैसा आया हुआ है। लेकिन नगर पालिका उसे खर्च ही नहीं कर रही है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि ईदगाह में रविवार (आज) ईद-उल-अजहा की नमाज होनी है। बारिश होने की स्थिति में यहां की हालत बेहद खराब हो जाएगी। उन्होंने जनहित में उक्त मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।  

समीर चौधरी।


Post a Comment

0 Comments

देश