एआईएमआईएम की नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, देवबंद की समस्याओं के लिए पालिका अध्यक्ष को ठहराया जिम्मेदार।

एआईएमआईएम की नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, देवबंद की समस्याओं के लिए पालिका अध्यक्ष को ठहराया जिम्मेदार।
देवबंद: आगामी निकाय चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की स्थानीय इकाई ने तैयारियां आरंभ कर दी है।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में एआईएमआईएम की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान मजलिस नेता मोहतशिम गौड़ और नगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम माज ने  मोहम्मद आमिर अंसारी को नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद फारुख अंसारी को नगर महासचिव, हाफिज सलीम को नगर सचिव और फैसल मलिक, रिहान सलमानी व काशिफ कुरैशी को नगर कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर मजलिस के नगर अध्यक्ष मो. कलीम माज़ ने देवबंद की बदहाली के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को जिम्मेदार बताया। उन्होंने ने कहा कि देवबन्द में पानी की बड़ी समस्या है। नगर में जब बिजली नहीं होती है तो जनरेटर चलाकर पानी की सप्लाई नही की जाती। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष ने देवबंद को विकास के मामले में मीलों पीछे धकेल दिया है, नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, इतना ही नहीं बल्कि लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे नगर में बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि मजलिस इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।
इस अवसर पर जावेद अंसारी, शमशाद हाशमी, शाहिद अंसारी, हाजी वसीम अंसारी, आरिज़ सिद्दीकी, मो. शोएब, मो. रिज़वान अंसारी, ज़ीशान सगीर, अमजद अंसारी, मो. शाहिद आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश