सऊदी अरब से छुट्टी पर घर आया युवक सड़क हादसे में घायल, दस दिन के इलाज बाद हुई मौत, घर वालों में कोहराम।

सऊदी अरब से छुट्टी पर घर आया युवक सड़क हादसे में घायल, दस दिन के इलाज बाद हुई मौत, घर वालों में कोहराम।
देवबंद: दस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए फुलास अकबरपुर गांव निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुछ दिनों बाद युवक की शादी होने वाली थी। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।
क्षेत्र के गांव फुलास अकबरपुर निवासी गय्यूर का 26 वर्षीय पुत्र हसीब सऊदी अरब में नौकरी करता था। हसीब रमजान माह में छुट्टी पर घर आया था। गत पांच जून को हसीब बाइक से अपनी मौसी के यहां सहारनपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय नौ गजा पीर के निकट सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में हसीब गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हसीब का इलाज पहले सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में चला और उसके बाद मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में वह उपचाराधीन रहा। हालत में कोई सुधार न होने के चलते उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बुधवार की सुबह हसीब की हालत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति हसनैन अहमद ने बताया कि हसीब बेहद खुशमिजाज लड़का था। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। हसीब की मौत से परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसरा है।


समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश