विधायक राजीव गुंबर का सचेतक बनना पंजाबी समाज के लिए बड़ा गौरव, युवा नेता बलदीप सिंह ने दी बधाई।

विधायक राजीव गुंबर का सचेतक बनना पंजाबी समाज के लिए बड़ा गौरव, युवा नेता बलदीप सिंह ने दी बधाई।
देवबंद: नगर के युवा नेता बलदीप सिंह ने सहारनपुर नगर के  विधायक राजीव गुंबर को उनके आवास पर मिलकर उन्हें भाजपा विधानमंडल का सचेतक बनने पर बधाई दी।

इस मौके पर बलदीप सिंह विधायक राजीव गुंबर को स्मृति चिन्ह भेंट किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा हाई कमान का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने प्रदेश में से पंजाबी समाज के विधायक को इस अहम जिम्मेदारी दी।
बलदीप सिंह ने कहा कि विधायक राजीव गुंबर को भाजपा विधानमंडल का सचेतक चुने जाना पूरे पंजाबी समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूरे समाज की ओर से विधायक राजीव गुंबर को बधाई देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments

देश