पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण और किसानों की समस्याओं को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन।

पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण और किसानों की समस्याओं को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन।
सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां के 25 करोड लोग गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और व्यवस्था की चपेट में है। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है फिर भी यहां के अन्नदाता किसानों को करजबंद होकर आत्महत्या करनी पड़ रही हैं। जो केंद्र और प्रदेश में बैठे हुए नेताओं के लिए शर्मनाक घटना है। 
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। आज अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला रही है जिसके कारण देश लगातार आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहां की प्रदेश और केंद्र सरकार गन्ना किसानों को चीनी मिलों से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिलाएं और चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान कराएं और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों से 11000 करोड रुपए ब्याज गन्ना किसानों को प्रदेश की योगी सरकार तत्काल प्रभाव से दिलाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहां की मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ा जाए और मनरेगा योजना से कृषि कार्यों के लिए किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। भाजपा की योगी सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य हेतु पंजाब की तरह निशुल्क बिजली दिलाएं और आम उपभोक्ता को आधे रेट में बिजली दिलाएं। भगत सिंह वर्मा ने राज्य किसान आय आयोग का गठन करने चीनी मिलों में गन्ना किसानों से किराया न काटने सहारनपुर जिले की बंद पड़ी हुई चीनी मिलो और टोडरपुर को चलवाने की बात रखी। 
बैठक के बाद किसानों ने पश्चिम प्रदेश मुख्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को संबोधित अपर जिलाधिकारी वित्त को सौंपा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने की और संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने किया।
बैठक को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव विनोद सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धार की जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी मीडिया प्रभारी बबलू चौधरी ने संबोधित किया। बैठक व प्रदर्शन में मोहम्मद राशिद मोहम्मद महबूब हसन हाजी बुद्धू हसन कृष्ण पाल सिंह सुमित चौधरी जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट गुरजीत सिंह अभिषेक चौधरी मोहम्मद शाहनवाज जिला मंत्री मोहम्मद मुकर्रम प्रधान डॉ मोहसिन भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट विकास आर्य चौधरी हरपाल सिंह रविंद्र चौधरी प्रधान चौधरी नीरपाल सिंह गुर्जर सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी नफीस अहमद तमरेज आलम मोहम्मद फाजिल हाजी साजिद हाजी सुलेमान मोहम्मद राशिद नीरज सैनी प्रधान विशाल त्यागी सुभाष त्यागी डॉक्टर यशपाल त्यागी नैन सिंह सैनी वीरेंद्र सिंह बिल्लू आदि ने भाग लिया।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश