सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का हस्तांतरण, नए सर्किल ऑफिसर रामकरण सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का हस्तांतरण, नए सर्किल ऑफिसर रामकरण सिंह ने किया पदभार ग्रहण।
देवबंद: सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी के हस्तांतरण के बाद शुक्रवार को नए क्षेत्रधिकारी रामकरण सिंह ने देवबंद के सीओ के रूप में अपना पद ग्रहण किया, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को भयमुक्त और महिला सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
गुरुवार को देवबंद के क्षेत्र अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी का बलिया ट्रांसफर होने के बाद शुक्रवार को रामकरण सिंह ने देवबंद सर्किल ऑफिसर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपने कार्यालय में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए क्षेत्र को भयमुक्त और महिला सुरक्षा अपनी प्राथमिकता है बताई।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और आम जनता से सीधा संवाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का करते हुए आम जनता से पुलिस सीधा संवाद करेगी।
शुक्रवार को देवबंद पहुंचे सीओ रामकरण सिंह ने चार्ज ग्रहण करते ही सभी थाना प्रभारियों की बैठक की और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना को पहली प्राथमिकता हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश