अधिकारियों ने फ्लाईओवर के नीचे चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती कार्रवाई में चालान काट कर वसूला जुर्माना।

अधिकारियों ने फ्लाईओवर के नीचे चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती कार्रवाई में चालान काट कर वसूला जुर्माना।
देवबंद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटावाते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई, इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के चालान काट कर जुर्माना वसूला गया।
गुरुवार को एसडीएम देवबंद दीपक कुमार और दुर्गा प्रसाद तिवारी में पालिका टीम के साथ हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मंगलौर चौकी तक हाइवे के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवा कर दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूल करने की चेतावनी दी, भरी पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और हाईवे पर से कुछ ही देर में अतिक्रमण साफ होता दिखने लगा।

वहीं अधिकारियों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों व अन्य के खिलाफ पॉलिथीन जब्त कार्रवाई करते हुए चालान काट कर ₹4800 का जुर्माना वसूल किया। पॉलिथीन जब्ती कार्रवाई के कारण दुकानदारों में भी खलबली मच गई और कई दुकानदार शटर डाल कर इधर-उधर हो गए।
एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, उन्होंने प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूली की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, स्वास्थ निरीक्षक, पोपिन कुमार, स्वस्थ्य लिपिक विकास चौधरी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश