दहेज उत्पीड़न का शिकार शादीशुदा महिला का देवर ने किया दुराचार, पति ने तलाक देकर घर से निकाला।

दहेज उत्पीड़न का शिकार शादीशुदा महिला का देवर ने किया दुराचार, पति ने तलाक देकर घर से निकाला।
देवबंद: विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरलियों द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप यह भी है कि देवर ने उसके साथ दुराचार किया। पति से शिकायत की तो उसने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति, देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2014 में उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। कई-कई दिन उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीती 26 फरवरी को देवर ने मौका पाकर उसे हवस का शिकार बनाया। जब पति और ससुरालियों को इसकी जानकारी दी तो उल्टा उसी के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर देवर और पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश