बिना अनुमति धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने पर हिंदू संगठन का नेता गिरफ्तार।

बिना अनुमति धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने पर हिंदू संगठन का नेता गिरफ्तार।
सहारनपुर: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हिन्दू योद्धा परिवार संगठन के संस्थापन अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कम्बोज को  गिरफ्तार किया है। आरोप है की चौधरी विश सिंह कांबोज द्वारा कुछ धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगा रहे थे। उनका यह कार्य सर्वथा अनुचित व शासन के निर्देशों के विपरीत है जिसके चलते उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने विश सिंह कांबोज को किया है गिरफ्तार।
हिंदू योद्धा परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों पर लाउडस्पीकर लगाने के अभियान की शुरुआत की थी। अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कांबोज ने मीडिया को बताया कि उनके संगठन का निर्णय है कि जिन मंदिरों पर किसी कारणवश लाउडस्पीकर नहीं लगे हैं, वहां लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। 
वहीं, इसका पता लगते ही एसएसपी आकाश तोमर ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिंहित करने के निर्देश दिए, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने हिंदू योद्धा परिवार के अध्यक्ष विश कांबोज निवासी नुमाइशकैंप को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी का कहना है कि कोर्ट निर्देशों के अवेहलना के मामले में नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है और अभियोग दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवायी की जा रही है। 
बताया गया है कि कांबोज के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments

देश