भाकियू टिकैत के मंडल सचिव बने सोनू तेजियान, आलाकमान का जताया आभार।

भाकियू टिकैत के मंडल सचिव बने सोनू तेजियान, आलाकमान का जताया आभार।
देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने क्षेत्र के किसान नेता सोनू तेजियान को मंडल सचिव मनोनीत किया है। समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही भाकियू आलाकमान का आभार व्यक्त किया। 

शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों ने सोनू तेजियान का स्वागत किया। इस दौरान तेजियान ने कहा कि भाकियू नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि आज देश में किसानों की लड़ाई लड़ने वाला भारतीय किसान यूनियन अकेला संगठन है और यह संगठन किसानों की लड़ाई को जुनून की हद तक लड़ रहा है। 
सोनू की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, महासचिव विक्की तोमर, पूर्व प्रदेश मंत्री हबीब गुर्जर, जिला अध्यक्ष विनय सिंह का आभार व्यक्त किया। इसमें रिंकू पाल, संदीप ग्रेवाल, पप्पन कुमार, चौधरी अमित ,डॉo अनीस, मुर्तजा, राकेश प्रधान, चरण सिंह प्रधान, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश